फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी के लिए रिश्ता देखने गई... मां ने खुद कर ली शादी, होने वाला दामाद पति बनकर आया घर

Mon, 02 Jun 2025 06:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Saas Damad Love Story: अलीगढ़ के बाद अब शाहजहांपुर जिले से सास-दामाद की लव स्टोरी सामने आई है। बेटी के लिए रिश्ता देखने गई महिला को युवक से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। इसमें महिला की बेटी ने भी दोनों का साथ दिया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर से अलीगढ़ के सास-दामाद जैसा मामला सामने आया है। बंडा क्षेत्र में पुत्री के लिए रिश्ता देखने गई चार बच्चों की मां अपने से आधी उम्र के लड़के से मोहब्बत कर बैठी। फोन पर बातचीत करने के दौरान दोनों में अपनी शादी को लेकर सहमति बन गई। बाद में बेटी और लड़के के घरवालों की सहमति से उसने एक मंदिर में युवक को वरमाला पहनाकर उसी से शादी रचा ली। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

महिला की आयु करीब 45 वर्ष है। उसके पति का तीन वर्ष पहले निधन हो चुका है। तब से वह ससुराल में ही चारों बच्चों के साथ रह रही है। उसके बच्चों में सबसे बड़ी बेटी लगभग 20 वर्ष की हो चुकी है और तीन बेटे भी हैं। बताते हैं कि बेटी का रिश्ता तय करने के बाद वह होने वाले दामाद से बातें करने लगी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों के रिश्ते की जानकारी जब उसकी बेटी को हुई तो उसने भी मां का साथ दिया। बेटी ने मां से कह दिया कि वह अपनी शादी कर ले, उसका विवाह बाद में हो जाएगा। 


यह भी पढ़ें- UP: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो विवाहिता भूल बैठी परिवार, तीन साल की बेटी पर भी नहीं आया तरस, उठाया ये कदम
 
विज्ञापन

बाद में दोनों पक्षों की सहमति से चार दिन पूर्व शाहजहांपुर के एक मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला डालकर शादी रचा ली। शादी के बाद महिला दूसरे पति को साथ लाने के बजाय अकेली अपने गांव पहुंची। हालांकि, गांव में रहने वाले महिला के परिजनों ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं दोनों की शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें