फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन में महिला की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पठानकोट से हावड़ा जा रही कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहीं 71 वर्षीय गीता की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रोजा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बरेली से ट्रेन निकलने के बाद हालत बिगड़ने पर परिवार ने टीटीई को सूचित किया। टीटीई ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी, जिसके आदेश पर ट्रेन प्लेटफाॅर्म चार पर रोकी गई। रेलवे डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया, पर हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद, आरपीएफ चौकी प्रभारी विकास मीणा और स्टेशन मास्टर ने 108 एंबुलेंस बुलाई। स्टेशन तक एंबुलेंस का रास्ता न होने से महिला को ले जाने में परेशानी हुई, पर कर्मचारियों के सहयोग से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें