फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक से गिरी महिला की कंबाइन से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के कबरा सलेमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय पार्वती की रविवार शाम सात बजे मदनापुर थाना क्षेत्र में कंबाइन के पहिये से कुचलकर मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा दूसरी ओर गिरने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पार्वती अपने बेटे अवनीश के साथ बाइक से मदनापुर थाना क्षेत्र के बुधवाना आईं। यहां शिव मंदिर में उन्होंने अपने रिश्तेदार के बेटे के लिए लड़की देखी। लड़की पसंद आने के बाद देर शाम पार्वती अपने बेटे के साथ बाइक से वापस घर के लिए चल दीं। जैसे ही वह जलालाबाद-बुधवाना रोड पर चमरपुर कलां गांव के पास पहुंचीं।
तभी टक्कर लगने से पार्वती की बाइक से गिरकर कंबाइन के पहिये से कुचलकर मौत हो गई। दूसरी साइड में गिरा उनका बेटा मां के शव को देख बिलख पड़ा। ग्रामीणों ने उसे संभाला। पुलिस व उससे मोबाइल नंबर लेकर उसके परिजनों को सूचना दी। चालक कंबाइन को छोड़कर भाग गया। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें