फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुराने को कृत्रिम रूप से नया आलू बनाकर बेचने वालों के खिलाफ चलाया गया अभियान

विज्ञापन
रोजा मंडी ​स्थित आढ़त में आलू की जांच करते सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने रोजा मंडी में पुराने आलू को कृत्रिम ढंग से नया आलू बनाकर बिक्री किए जाने के संबंध में कार्रवाई की गई। एक आढ़त पर संदेह के आधार पर आलू का एक नमूना भरा गया।
विज्ञापन

टीम ने जिले में 17 कोल्ड स्टोर में जांच की, लेकिन यहां भी इस प्रकार के आलू नहीं मिले। तिलहर, पुवायां और जलालाबाद मंडी के आढ़तियों को विभाग की ओर से निर्देश दिए गए कि वे उपभोक्ताओं को कृत्रिम रूप से रंगे आलू की बिक्री नहीं करेंगे। ऐसा होने पर प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने बरखेड़ा चौराहा तिलहर और राजीव चौक पुवायां से मावा का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने कहा कि विभाग की ओर से अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें