फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संतान प्राप्ति का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। तंत्र-मंत्र से संतान प्राप्ति का झांसा देकर महिला से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बगिया की रहने वाली महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के गुनारा गांव निवासी करन सिंह उनके घर आया। आरोप है कि तंत्र-मंत्र करके उसे अपने झांसे में फंसा लिया। इसके बाद ठग ने 16 लाख 71 हजार रुपये नकद व पूजा करने के नाम पर 10 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी ठग ली। साथ ही एग्रीमेंट के नाम पर खेत का बैनामा भी करा लिया।
महिला ने बताया कि उनके बच्चा नहीं हैं। ठग ने संतान प्राप्ति का झांसा दिया और रुपये लेता रहा। वहीं, थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ठग की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें