पड़ोसी के मकान के पास पड़ा था शव
मंगलवार सुबह बहन के घर आए। वहां देखा कि बहन का शव पड़ोसी के मकान के पास पड़ा था। ससुराल वाले नदारद थे। पल्लवी ने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व छोटी बहन दुर्गा ने बहन तनिष्का को फोन किया था तो वह काफी घबराई हुई थी। वह मां से बात करने के लिए कह रही थी, तभी उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया गया था।
तनिष्का के शरीर पर चोट और उसकी गर्दन पर खरोंच के निशान हैं। आरोप है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम पैनल से कराया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सांवली होने पर बहन को पसंद नहीं करते थे बहनोई
मृतका की बहन पल्लवी ने बताया कि बहन सांवले रंग की थी। इसलिए बहनोई बहन को परेशान करते थे। कहते थे कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। वह उसे पसंद नहीं थी। मृतका के परिवार की महिलाओं का आरोप है कि मृतका के पति के दूसरी महिलाओं से संबंध हैं। तनिष्का ने अपने पति के मोबाइल में तस्वीरें देखी थीं। पति उसे छोड़ने की बात कहता था।