फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों का हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। भिटारा गांव में मंगलवार को सुबह मोनी (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में कुंडे से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पति से अलगाव होने के कारण मोनी अपने दो बच्चों और देवर रूपराम के साथ रह रही थी। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे बच्चों ने मां का शव लटका देख शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मदनापुर क्षेत्र के नयागांव से मोनी के पिता साधु भी वहां पहुंच गए।
उन्होंने पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सूचना पर थाना प्रभारी गौरव त्यागी के साथ गांव पहुंचीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने मौका मुआयना कर घर वालों से पूछताछ की। मां की मौत से मोनी की बेटी रौनक और बेटे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें