पुवायां। गांव भटपुरा चंदू में शिशुपाल की 28 वर्षीय पत्नी सीता देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग करते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
सीता देवी के भाई गांव भटपुरा चंदू निवासी रामनिवास ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन तीन दिन पूर्व ही ससुराल गई थी। मंगलवार रात आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की मौत हो गई है। वे लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि शव फंदे से लटकता मिला है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद