फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, मायका पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 05 Sep 2025 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत कस्बे में एक विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने दामाद और उसके परिवारवालों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
शोबी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना उसहैत कस्बे में शुक्रवार सुबह नवविवाहिता शोबी (19 वर्ष) की मौत हो गई। उसकी शादी सात माह पहले वार्ड नंबर 4 निवासी अयान से हुई थी। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात अयान ने शोबी को पीटा था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी अयान ने शोबी की बड़ी बहन रूबी को दी। जानकारी होने पर मायके के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए बरेली रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 

पति पर हत्या का आरोप 
सूचना पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता रियासत ने दामाद अयान और उसके परिवार पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने अयान, उसकी मां व बहन के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें