फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा, सड़क पर लगाया जाम

सार

शाहजहांपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इससे गुस्साए परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
मृतका के परिजनों ने किया सड़क पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजन जब ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने थाने गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की। इससे नाराज मायके वालों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया और बाहर निकलकर सड़क पर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक जाम लगाने के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला गया। 

विज्ञापन


जिले के गांव निजामपुर गौटिया के रहने वाले आशाराम ने तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी निशा राजपूत की शादी 2014 में निगोही के रहने वाले अमित से की थी। बेटी के ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दामाद अपाचे बाइक मांग रहा था। इसी को लेकर बेटी को अक्सर पीटा जाता था। बृहस्पतिवार को दामाद अमित, उसके भाई सुरेश, महेश, अखिलेश, सास, जेठानी आदि ने मिलकर निशा को बहुत मारा। जान से मारकर उसे फंदे से लटका दिया। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

थाना पुलिस ने भगाया 
आशाराम का आरोप है कि जब शाम को वह रिपोर्ट दर्ज कराने निगोही थाने पहुंचे तो पुलिस वालों ने उसकी बात नहीं सुनी। उन्हें थाने से भगा दिया। सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी में आए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस वालों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। 

इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। दोपहर 12 बजे से 12: 45 तक जाम लगाए रखा। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सीओ सदर बीएस वीरकुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें