मिर्जापुर। क्षेत्र के जरियनपुर निवासी राजेश की 40 वर्षीय पत्नी नीलम उर्फ सुनीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने मौत का कारण जानने के लिए पुलिस से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, राजेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी तीन-चार साल से बीमार चल रहीं थीं। शनिवार की रात नीलम की घर पर ही मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। राजेश ने उनके मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वाले शव को देख बिलख पड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। कार्यवाहक सुनील भारद्वाज ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद