फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मकान में सेंध लगाकर नकदी और जेवर समेत लाखों का माल बटोर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। रौरा गांंव में शुक्रवार की रात चोर रामकुमार के पक्के मकान में सेंध लगाकर नकदी और जेवर समेत लाखों का माल समेटकर चंपत हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच करने के बाद चोरी की घटना मनगढ़ंत बताकर लौट गई। इससे चोरों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने शनिवार की देर रात करीब एक बजे दोबारा रामकुमार के घर के पीछे पक्की दीवार में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन जाग हो जाने और ललकारने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन

रामकुमार के अनुुसार शुक्रवार की शाम उन्होंने परिवार वालों के साथ बैठकर खाना खाया। बाद में परिवार सहित आंगन में चारपाई पर सो गए। शनिवार की सुबह महिलाओं ने उनके मकान के पीछे कोने पर दीवार में सेंध लगी देखकर शोर मचाया। महिलाओं की चीख-पुकार पर पहुंचे परिजनों ने घर के अंदर देखा तो कमरे में रखा बक्सा गायब मिला।
तलाश करने पर बक्सा मकान के पीछे बने एएनएम सेंटर के गेट के पास पड़ा मिला। बक्से में रखे कपड़े इधर-उधर बिखरे थे। वहां से करीब 200 मीटर दूर खेत में जेवरों के खाली डिब्बे और थैलियां भी पड़ी मिलीं। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस टीम के साथ हल्का दरोगा मोहित कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रामकुमार का आरोप है कि कि मौका मुआयना करने के बाद दरोगा ने चोरी की घटना को मनगढ़त बताकर उनसे कहा कि इतना जेवर रखने की उनकी औकात नहीं है।
शनिवार को दोबारा चोरों ने दीवार में छेद करने वाली बरमा मशीन से उनके घर में सेंध लगाने का प्रयास किया। मशीन की आवाज सुनकर वह छत पर गए और चोरों को घर के पीछे देखकर ललकारा। इस पर चोर भाग गए। थाना प्रभारी राजीव कुमार तोमर ने बताया कि चोरी होने की तहरीर मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में चोरी की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें