फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती विवाहिता की मौत: पिता का आरोप- दामाद ने की हत्या, फोन पर बोला था- सपना को ले जाओ नहीं तो मार दूंगा

Wed, 21 Jan 2026 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने दामाद और उसके परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है।   
विज्ञापन
सपना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में किसान सहकारी चीनी मिल में आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से कार्यरत गांव टकेली के सुमित कुमार की पत्नी सपना देवी (26 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सपना के पिता ने सुमित और उसके चार परिजनों पर दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सुमित को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सुमित कुमार की दो वर्षीय पुत्री बुधवार सुबह लगभग चार बजे रोने लगी। आवाज सुनकर परिजन उठे तो सुमित की पत्नी सपना का शव कमरे में लगे कुंडे में साड़ी से लटकता देखकर खलबली मच गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इस बीच परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया। सुमित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। इस बीच सुमित के परिजन शव छोड़कर भाग गए।

सुमित की सूचना पर सपना के मायके पीलीभीत के थाना माधौटांडा के गांव सुंदरपुर फुलेहर के कई लोग टकेली पहुंचे और दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद सपना के पिता राकेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी 15 फरवरी 2020 में टकेली के सुमित कुमार से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह की गर्भवती थी सपना 
शादी के बाद से ही सुमित और उसके परिजन दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सपना को प्रताड़ित करते थे। कोर्ट के माध्यम से उन्होंने पुत्री को विदा किया था। सपना चार माह की गर्भवती थी। 20 जनवरी को सुमित ने उनको कॉल कर कहा था कि अपनी पुत्री को ले जाओ नहीं तो जान से मार देंगे।

बुधवार को सुबह सवा पांच बजे वह पुत्री की ससुराल पहुंचे तो सपना मृत पड़ी मिली। आरोप लगाया कि दामाद सुमित, सुमित के चाचा मुनेश कुमार, मां चंपा देवी, चचेरे भाई कुलदीप, चचेरी बहन राखी ने मिलकर सपना की हत्या कर दी है और भाग गए हैं। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें