फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, कमरे में लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव बाजपुर केसरी निवासी शिवराम की 22 वर्षीय पत्नी क्रांति देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बुधवार शाम कमरे में कुंडे से लटका हुआ मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था।
विज्ञापन

शिवराम की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व पीलीभीत जिले के थाना करेली क्षेत्र के गांव लिलहार निवासी मदन लाल की पुत्री क्रांति देवी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शिवराम व क्रांति देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मायके पक्ष ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया महिला के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें