फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की मौत, झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Mon, 05 May 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही के गांव भटपुरा मिश्र की रीना देवी की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : सुमेरपुर कस्बे में हाईवे पर टैंकर खबर होने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा मिश्र निवासी 35 वर्षीय रीना देवी की झोलाछाप की दुकान पर उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के देवर ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर झोलाछाप की दुकान व मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।
विज्ञापन


रीना देवी की सांस फूलने पर पति देवशरण रविवार दोपहर एक बजे पड़ोसी गांव ईसापुर में झोलाछाप की दुकान पर ले गए थे। परीक्षण के बाद झोलाछाप ने दो हजार रुपये जमा कराकर उपचार शुरू किया। देवशरण ने बताया कि पत्नी को तीन इंजेक्शन लगाने के बाद घर ले जाने के लिए कहा गया। घर लाने के बाद हालत और बिगड़ गई। उसकी सांस फूलने के साथ पेट में जलन होने लगी।
देव शरण ने बताया कि तुरंत झोलाछाप के पास फिर लेकर गए, तब उसने खुद न आकर कंपाउडर को भेज दिया। कुछ देर के बाद रीना ने दम तोड़ दिया। भीड़ बढ़ती देख झोलाछाप अपनी दुकान और मेडिकल स्टोर खुला छोड़कर भाग गया। महिला की मौत का मामला सीएमओ तक पहुंचा। एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव के आदेश पर सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद झोलाछाप की दुकान और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

निगोही के गांव भटपुरा मिश्र की रीना देवी की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : सुमेरपुर कस्बे में हाईवे पर टैंकर खबर होने से लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें