निगोही। गांव कुदिरना निवासी कल्पना यादव (29) की बृहस्पतिवार दोपहर मदारीपुर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके पति योगेंद्र यादव घायल हो गए। वह पति के साथ धनतेरस पर खरीदारी के लिए बैंक से रुपये निकालने जा रहीं थीं।
विज्ञापन
योगेंद्र यादव पत्नी कल्पना के साथ धनतेरस की खरीदारी के लिए कजरी गांव स्थित बैंक से रुपये निकालने जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मदारीपुर गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन पुलिस की मदद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां कल्पना की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, कल्पना की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। उनके बेटे दीपक की जिम्मेदारी अब योगेंद्र पर आ गई है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।