फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कीटनाशक पीने से महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। नबीनगर गांव में शनिवार को सुबह घरेलू कलह से परेशान सोनू की 35 वर्षीय पत्नी कविता ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रात में कीटनाशक पीने के बाद कविता की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें पीलीभीत जिले के कस्बा कसगंजा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर बरेली के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में पूरनपुर के पास मौत हो गई।
कविता के पिता नेम सिंह की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कविता की मौत से उनके पुत्र प्रिंस और शनि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला की मौत के मामले में मायके वालों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें