शाहजहांपुर। जिले की पुलिस ने शनिवार रात विशेष अभियान चलाकर 61 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने दो, सदर बाजार व आरसी मिशन पुलिस ने तीन-तीन अपराधियों को पकड़ा। थाना कांट पुलिस ने पांच, निगोही पुलिस ने आठ, रोजा पुलिस ने दो, मदनापुर पुलिस ने तीन, सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने छह, तिलहर पुलिस ने दो, खुदागंज पुलिस ने एक, गढि़या रंगीन पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ा। इसके साथ सभी थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को पकड़ा है। संवाद