फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निजी एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने से महिला मरीज की मौत, मृतका के पति ने दी थाने में तहरीर

Wed, 24 Sep 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला के शव को देख परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में ऑक्सीजन न मिलने से सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के देवकली गांव की रहने वाली 40 वर्षीय धनदेवी की मौत हो गई। पति ओमकार ने निजी एंबुलेंस संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


मृतका के पति ओमकार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी धनदेवी की तबीयत खराब थी। पत्नी राजकीय मेडिकल कॉलेज मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने पत्नी को रेफर कर दिया। कहा था कि ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस से ही महिला को लेकर जाना। 

अस्पताल के पास से एम्बुलेंस ली। इसके बाद पत्नी को एक निजी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां डॉक्टर ने चेकअप कर पत्नी को बरेली रेफर कर दिया। एंबुलेंस चालक पत्नी को बरेली न ले जाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आया। ऑक्सीजन सिलिंडर खाली होने के कारण पत्नी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मरीज की मौत के बाद आरोपी भागे 
आरोप है कि टोकने पर एंबुलेंस चालक व उसके साथियों ने उसके साथ अभद्रता की और धमकाया। ओमकार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चालक ने ऑक्सीजन सिलिंडर बदला है। इसकी वीडियो भी बना ली है। मरीज की मौत के बाद सभी भाग गए। इंस्पेक्टर अश्वनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें