फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री से मिले पुवायां विधायक, धान खरीद सहित कई प्रस्ताव सौंपे

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलते पुवायां के विधायक चेतराम। स्रोत : विधायक
विज्ञापन
पुवायां। विधायक चेतराम मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिले और किसानों की समस्याओं सहित सड़काें की मरम्मत और निर्माण के प्रस्ताव सौंपे। विधायक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उनको आश्वस्त किया है कि विकास कार्यों को कराने में किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी और जल्द ही प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुवायां तहसील क्षेत्र में खेती का कार्य आधुनिक तरीके से किया जाता है। धान की कटाई शुरू हुए कई दिन हो गए हैं। शेष धान भी पूरी तरह से पका खड़ा है। धान खरीद जल्द शुरू कराने, किसानों के लिए सेंटरों पर रुकने की समुचित व्यवस्था कराने, समय से धान खरीदने के साथ ही भुगतान कराने की मांग भी मुख्यमंत्री से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें