फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। विवाहिता की मौत के मामले में पिता ने दामाद और उसके परिजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का शव तीन मई को घर में फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव भीखमपुर ग्रंट डालपुर निवासी गजोधरलाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री तारावती की शादी दस वर्ष पूर्व पुवायां के गांव फत्तेपुर बुजुर्ग निवासी लेखराम से की थी। दामाद और उसके परिजन शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर तारावती को प्रताड़ित कर रहे थे।
दामाद लेखराम और उसके भाई ओमप्रकाश, बहन चमेली देवी, संतोषी देवी, छोटी देवी, लेखराम की मां ने एकराय होकर तीन मई को तारावती की हत्या कर दी। सूचना पाकर वह पुत्री के घर पहुंचे तो पुत्री का शव पड़ा मिला। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तारावती की मौत हैंगिंग के कारण होना पाई गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें