फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक से गिरकर महिला की मौत, चक्कर आने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के साथ डायबिटीज की जांच कराने जलालाबाद आ रहीं थीं मुनीरा बेगम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर शुक्रवार शाम बाइक से गिरने से गांव गुनारा की मुनीरा बेगम (50) की मौत हो गई। वह बेटे के साथ डायबिटीज की जांच कराने जलालाबाद आ रहीं थीं। हादसे के बाद परिजन उन्हें पास के एक क्लीनिक पर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे सोहेल के मुताबिक, शायद चक्कर आने के कारण उसकी मां बाइक से नीचे गिर गईं।
गांव गुनारा निवासी सगीर का छोटा बेटा सोहेल शुक्रवार शाम तबीयत खराब होने पर बाइक से दवा लेने जलालाबाद आ रहा था। उसकी मां मुनीरा बेगम भी डायबिटीज की जांच कराने के लिए बेटे के साथ चल दीं। शाम करीब पांच बजे गांव से निकलने के बाद हाईवे पर कुछ दूर पहुंचते ही बाइक पर पीछे बैठीं मुनीरा बेगम अचानक सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहेल ग्रामीणों की मदद से उन्हें लेकर एक क्लीनिक पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुनीरा बेगम के तीन बेटे और एक बेटी हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें