गोविंदगंज स्थित रेल फाटक के पास हादसे के बाद जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद
- फोटो : Self
शाहजहांपुर। गोविंदगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास शनिवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
हादसा दोपहर करीब दो बजे का है। ट्रेन की चपेट में आई एक महिला का शव लाइन किनारे पड़ा हुआ था। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर गई। शव की पहचान कराने की कोशिश की। पहचान न होने पर मृतका के फोटो को सोशल मीडिया ग्रुपों पर डलवाया।
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी जीनत के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि जीनत मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। वह पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर से निकली थी। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। संवाद