फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की मौत, फंदे से लटकाकर हत्या का आरोप

Thu, 24 Apr 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतका सुरजीता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
तिलहर/शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव नगला हाजी निवासी संदीप की 30 वर्षीय पत्नी सुरजीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार उसका शव कमरे में कुंडे से लटका मिला। हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका की मां ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र के कुरसंडा गांव निवासी चमेली ने बताया कि बेटी सुरजीता की शादी वर्ष 2019 में संदीप से की थी। शादी में बेटी को हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। दामाद व उसके घरवाले आए दिन बेटी को परेशान करते थे। उससे मारपीट करते थे। खाना-खर्चा भी नहीं देते थे। बेटी को छोड़ देने की धमकी देते थे।
जानकारी होने पर 11 अप्रैल को वे बेटी के घर गईं। ससुराल वालों को समझाकर आई थीं। इसके बावजूद ससुराल वाले बाज नहीं आए। आरोप है कि बुधवार की रात दामाद व उसके घरवालों ने मिलकर बेटी सुरजीता को फंदे से लटकाकर मार डाला।
विज्ञापन

जानकारी होने पर वे बेटी की ससुराल गईं, तब तक बिना दिखाए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतका का आठ वर्षीय पुत्र प्रियांशु, पांच वर्षीय पुत्री प्रियांशी व तीन वर्षीय नैना है। इस संबंध में नगरिया चौकी इंचार्ज सुकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें