शिक्षिका चारू की मौत के मामले में पंजाबी महासभा के कार्यकर्ता एसपी से मुलाकात करने पहुंचे। स्
शाहजहांपुर। शिक्षिका चारू की मौत के मामले में लोगों में काफी आक्रोश है। बृहस्पतिवार को पंजाबी महासभा के कार्यकर्ता एकत्र होकर शिक्षिका के पिता मुकेश आहूजा के साथ एसपी राजेश द्विवेदी से मिले। उन्होंने शिक्षिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिवार को दिलवाकर मौत का कारण सार्वजनिक करने की मांग की।
महासभा के सदस्यों ने कहा कि मुकदमे में नामजद लोगों की जांच कर गिरफ्तारी की जाए। साथ ही दोनों अस्पतालों की भी जांच करवाई जाए। इससे इस तरह की भविष्य में कोई दूसरी घटना न हो। पंजाबी महासभा के कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका चारू का मृत्यु प्रमाणपत्र व उसकी बच्ची के जन्म प्रमाणपत्र को डॉक्टरों से दिलवाने की भी मांग की है। कहा कि अस्पतालों में प्रशिक्षित स्टाफ नहीं होता है। इसके चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इस मौके पर अध्यक्ष लाजपतराय बत्रा, प्रेम नारंग, सुरेंद्र सेठी, संजय सेठी, महेंद्र चावला, रितेश सेठी, चंद्र प्रकाश गुलाटी, कृष्ण गोपाल बिन्नू, अंकुर गांधी, मनमोहन अरोरा आदि लोग मौजूद रहे।