हादसा मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र के सामने हाईवे पर हुआ। कार में सवार सभी लोग बरेली के आंवला में मनौना धाम जा रहे थे। मऊ जिले के कस्बा मधुवन निवासी कपड़ा व्यापारी राधेश्याम देववंशी अपनी पत्नी संगीता (45 वर्ष), बेटे रोहित थे। इनके अलावा कार में गायत्री देवी उनका बेटा शिवम मधेशिया और सपना भी थीं।
ट्रक चालक कर रहा था ओवरटेक करने का प्रयास
कार को मऊ के मधुवन थाना क्षेत्र के गांव दुबारी का रहने वाला अंकित यादव चला रहा था। ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। दुर्घटना में संगीता की मौके पर मौत हो गई। शेष कार सवार घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां सभी का उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: सिर के पीछे चोट लगने से हुई थी सिपाही की मौत, हत्या या हादसा... पुलिस जांच से खुलेगा राज
मीरानपुर कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हो गई है। छह लोग घायल हुए हैं। ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिख कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।