फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चलती बाइक पर पायल सही करने लगी महिला, सड़क पर गिरने से हो गई मौत

Fri, 04 Oct 2024 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में जरा सी लापरवाही से एक महिला की जान चली गई। चलती बाइक पर पायल सही करते समय महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में चलती बाइक पर पायल सही करते समय महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा बिजली उपकेंद्र के समीप हुआ। पुवायां क्षेत्र के गांव धर्मंगदपुर निवासी अनूप की शादी पांच वर्ष पूर्व गांव धारा निवासी पुत्तूलाल की पुत्री 25 वर्षीय रीना के साथ हुई थी। 

विज्ञापन


शादी के बाद रीना के तीन बच्चे हुए, लेकिन कोई भी बच्चा जीवित नहीं रहा। एक अक्तूबर को रीना अपने पति के साथ बाइक से बिलसंडा के गांव मरेना अपनी रिश्तेदारी में दावत में गई थी। बुधवार को वापस आते समय बिजली उपकेंद्र के पास रीना बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अनूप ने पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद रीना को जांच के लिए मोहम्मदी ले जाया गया। 

UP News: युवती के पेट से निकला दो किलो बालों का गुच्छा, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी रह गए हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात वापस पुवायां लाते समय रीना देवी ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद शव को घर ले जाया गया था। बृहस्पतिवार को रीना का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। रीना के पिता पुत्तूलाल ने बताया कि वर्ष 2023 में रीना के भाई सूरज की बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार अभी इस दुख से उबरा भी नहीं था कि रीना की भी मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें