फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मिला विवाहिता का शव: पिता बोले- दहेज के लिए मेरी बेटी को मार डाला; पति समेत पांच पर रिपोर्ट

Fri, 28 Jul 2023 03:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में विवाहिता का शव घर में पड़ा मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
कीर्ति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी शरदवीर यादव की पत्नी कीर्ति देवी (24) का शव बृहस्पतिवार रात घर में पड़ा मिला। कीर्ति के पिता ने दामाद सहित परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।  

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइंस निवासी रामू यादव ने मिर्जापुर थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी कीर्ति देवी की शादी करीब पांच वर्ष पहले गांव पहाड़पुर निवासी राकेश यादव के पुत्र शरदवीर से की थी। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत हत्याकांड: पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए थे 60 साल के पति के कई टुकड़े, नहर से बरामद; प्रेमी की तलाश
विज्ञापन


रामू यादव अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार बेटी की शादी खर्च किया, लेकिन कीर्ति के पति शरदवीर सहित ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। कीर्ति को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसका तीन साल का बच्चा माधव है। 

विज्ञापन

कमरे में पड़ा मिला शव 

बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे रामू यादव को सूचना मिली कि उनकी बेटी को उसके ससुर राकेश यादव, देवर जितिन, सास और ननद ने पीटा और फंदे पर लटका दिया है। जब मायका पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव कमरे में पड़ा हुआ था। 

ये भी पढ़ें- फरहाना ने सरस्वती बन की शादी: वीरेंद्र के लिए तोड़ीं बंदिशें, बोली- बचपन से कृष्णभक्त, हिंदू बन बिताना है जीवन

मृतका के पिता की सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कीर्ति का पति शरदवीर केरल में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना के वक्त भी वह नौकरी पर था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें