तिलहर। मोहल्ला नजरपुर में मंगलवार को सुबह एक महिला ने घर पर संदिग्ध हालात में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
महिला के जेठ ने पुलिस को बताया कि उनका भाई दिल्ली में एक शादी समारोह में गया हुआ है। घर पर मौजूद भाभी ने किस वजह से जहरीला पदार्थ खा लिया, यह उसे नहीं पता है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की कई पहलुओं से जांच कराई जा रही है। संवाद
युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर
बंडा। चिकटिया गांव में मंगलवार को दोपहर कलह से परेशान होकर एक युवक ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और उल्टियां आने के साथ वह बेहोश हो गया। इस पर घरवाले उसे लेकर सीएचसी पर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद