शनिवार को कुत्ते शारदा नहर के किनारे रेत को खोद रहे थे। जमीन के अंदर से कुछ खींच रहे थे। कुत्तों को देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि रेत में महिला का शव दबा है। सूचना पाकर बंडा और पुवायां पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद मामले की जानकारी सीओ को दी गई।
पैर में काला और गले में बंधा था लाल धागा
सीओ के पहुंचने पर शव को निकलवाया गया। पुलिस के अनुसार गुलाबी कुर्ता और आसमानी सलवार पहने महिला का शव कई दिन पुराना लग रहा है। महिला की आयु लगभग 27 वर्ष होने का अनुमान है। महिला के पैर में काला धागा बंधा हुआ है और गले में लाल रंग का धागा पहना हुआ है।
ये भी पढ़ें- UP: बरेली में भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, चार गंभीर घायल; हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा
इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि पुलिस महिला की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।