फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। रामपुर नया गांव में सोमवार को सुबह बाबू सिंह की निजी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में कुछ लोगों ने नींव खोदनी शुरू कर दी। बाबू सिंह की पत्नी गुड्डी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गुड्डी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में उनकी कुछ जमीन मकान बनाने के लिए खाली पड़ी है। उस पर गांंव के ही पांच लोग कब्जा करने की नीयत से नींव खोद रहे थे। मौके पर जाकर विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें