फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज की खातिर बच्चों समेत महिला को पीटकर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर महिला एवं बच्चों को ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर महिला के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के परसुनिया गांव की रंजना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 18 वर्ष पहले कांट क्षेत्र के महमदपुर निवासी दीनदयाल से हुई थी। उनकी गत 17 दिसंबर 2023 को मौत हो गई। उसे पूर्व पति से एक दिव्यांग पुत्र हर्षित और तीन वर्ष की बेटी आराध्या है। बाद में गांव के ही सत्य प्रकाश ने अपने भाई सुशील कुमार से उसकी शादी करा दी। सुशील के साथ गत वर्ष तीन दिसंबर को शादी हुई। इसमें भाई और पहली ससुराल के देवर ने जरूरी सामान के साथ जेवर भी दिया। शादी के बाद पति समेत उसके भाई सत्यप्रकाश और पवन उससे मारपीट करने लगे। पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें