फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को दी ऐसी मौत: बेटे के जन्मदिन के दिन घर बुलाया दोस्त...दोनों ने पहले गला दबाया फिर शव के साथ किया ये सलूक

Sun, 27 Aug 2023 11:47 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। मृतक के भाई ने भाभी पूनम व उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के गांव खेड़ासंडा निवासी शानू मौर्या की हत्यारोपी पत्नी पूनम और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने वारदात को करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

24 अगस्त की सुबह शानू का शव गांव में टॉवर के पास तालाब से बरामद किया गया था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई ने भाभी पूनम व उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि शराब पीने के चलते पूनम से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

उसी दिन बेटे का जन्मदिन था। पूनम ने गांव में रहने वाले अपने दोस्त अमन को बुलाकर शानू की गला दबा दिया और हैंडपंप का हत्था सिर पर मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को तालाब में डाल दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें