फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिवार को छोड़ कर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। प्रेम प्रसंग में 12 दिन पहले घर छोड़ कर चली गई महिला (50) की गुमशुदगी दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने उसे मंगलवार को तलाश कर लिया और थाने ले आई। सूचना पाकर थाने पहुंचे उसके पति, दो जवान बेटों, शादीशुदा दो बेटियों और बेटियों के बच्चों ने महिला को मनाकर घर ले जाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन

महिला का पीलीभीत जिले के एक ठेकेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी के कहने पर महिला करीब 12 दिन पूर्व घर से चली गई। पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार को पुलिस खोज कर महिला को थाने ले आई। जानकारी पाकर परिजन थाने पहुंच गए। थाने में घंटों तक महिला की मान-मनौवल के दौरान माहौल भावुक बना रहा, लेकिन महिला घर लौटने को तैयार नहीं हुई। बाद में भारी मन से उसके घरवाले लौट गए। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला की इच्छा और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें