फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दो लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। क्षेत्र के गांव की महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि शोर सुनकर मौके पर आए गांव के एक युवक को भी घायल कर दिया। महिला के अनुसार पांच जनवरी की शाम छह बजे वह खेत पर शौच के लिए गई थी। वहां उसे गांव के तीन लोग मिले। उनके साथ दो लोग और थे, जिन्हें वह नहीं पहचानती है।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए गन्ने के खेत में खींच ले गए। वहां दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर गांव का एक युवक पहुंचा और आरोपियों को ललकारा तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया गया। दूसरी ओर आरोपी पक्ष से एक महिला ने पुलिस को बताया कि पांच जनवरी की रात वह घर पर अकेली थी। गांव के ही दो युवक घर में घुस आए और अश्लील हरकतें करने लगे।
शोर मचाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। देर शाम तक थाने में दोनों पक्षों की पंचायत चली, लेकिन समझौता नहीं हो सका।
थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि दो पक्षों में विवाद का मामला है। फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं। सामूहिक दुष्कर्म की कोई घटना नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें