फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर दो लाख से अधिक रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एक महिला ने पति की मौत के बाद चेक पर पति के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक एकाउंट से रुपये निकालने के आरोप में बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव उगनापुर निवासी मेवाराम की पत्नी जगदेवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति का एक बैंक में एकाउंट था। सात अप्रैल 2024 को पति की मौत हो गई थी। वह पति का मृत्यु प्रमाणपत्र आदि बनवाने में लग गई। इस बीच गांव आलमपुर पिपरिया के रामनरेश और उगनापुर के श्यामाचरन ने चेक ले लिए और बैंककर्मियों की मिलीभगत से पति के फर्जी हस्ताक्षर कर चार जनवरी को 90,500 रुपये और 15 जनवरी 2025 को एक लाख 20 हजार रुपये पति के खाते से निकाल लिए।
उन्होंने कागजी कार्रवाई पूरी कर बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि पति की मौत के बाद चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये निकाले गए हैं। बैंककर्मियों से शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया और रुपये भी वापस नहीं कराए गए। धोखाधड़ी कर रकम निकाले जाने से वह बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि जगदेवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य मिलेंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें