फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: योगाभ्यास के बाद फिल्म कलाकार अभय सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय योग संस्थान की ओर से मंगलवार को गुरु नानक इंटर कॉलेज में सुबह छह बजे योग, प्राणायाम, ध्यान के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुंबई के इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड-2025 में मशहूर फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के हाथों इमर्जिंग एक्टर ऑफ द ईयर सम्मान से अभय प्रताप वर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अभय भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान अधिवक्ता रमेश वर्मा के पौत्र हैं। अभय ने पढ़ाई से लेकर अपने कॅरियर के लिए मुंबई तक के सफर को साझा किया। प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा ने कहा कि अभय की उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है।
समारोह में 100 बार रक्तदान कर चुके प्रदीप कुमार मुकेश और मीडिया जगत के अनिल श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। महिला जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव ने साधकों को पौधे बांटे। कार्यक्रम का जिला संगठन मंत्री अशोक तोलानी ने संचालन किया। इस दौरान संरक्षक सेवक सिंह अजमानी, जिला मंत्री शिवराम वर्मा, प्रधान सहायक राम बहादुर वर्मा, कमल किशोर, गजराज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें