फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शानदार प्रदर्शन से लखनऊ और शाहजहांपुर की टीम फाइनल में

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सेमी फाइनल में विजेता शाहजहांपुर की टीम। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्व. प्रेमधर पाठक मेमोरियल राज्यस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत सेमीफाइनल में शाहजहांपुर और लखनऊ ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

कृभको फैक्टरी के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर ने 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 157 रन बनाए। रंजीत ने 60, विमल ने 31 व अभिनव ने 29 रनों का योगदान दिया। बरेली की ओर से लखन मेहता और शाहरुख ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में बरेली की टीम 93 रन बनाकर आउट हो गई। बरेली की ओर से जैनुल अंसारी ने 32 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।
शाहजहांपुर की ओर से प्रतीक यादव व दीपांशु यादव ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच रंजीत व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज प्रतीक यादव रहे। अंपायरिंह विशाल वर्मा, तरुण कपूर व स्कोरिंग मुनीष ने की।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने सीतापुर को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीतापुर ने 110 रन बनाए। सीतापुर की ओर से नितिन वसीम गाजी ने 21-21 रन बनाए। लखनऊ की ओर से अभय राज और शाहिद ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में लखनऊ ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सत्यम पांडे ने 58 और राज नवीक ने 29 रन बनाएं। मैन ऑफ द मैच अभय राज रहे। अंपायर शिशिर मल्होत्रा व फरीद खान रहे। स्कोरिंग आकाश ने की।
मैच के दौरान हितेश कुलश्रेष्ठ, नूर आलम, आनंद पाठक, फिरोज खान, वत्सल, मनोज यादव, अजय शर्मा, गोविंद, विशाल शर्मा उपस्थित रहे।

00
जेएन टाइगर ने बहादुर टाइटन को हराया
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में जीएफ कॉलेज में चल रहे चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में जेएन टाइगर ने बहादुर टाइटन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर बहादुर टाइटन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 62 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक अतुल मिश्रा ने 25 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएन टाइगर ने छह विकेट से मैच को जीत लिया। इसमें 29 रन अब्दुल्ला ने बनाए। फिरोज ने 20 रनों का योगदान दिया। मैच के अंपायर देवकुमार व रिजवान रहे। इससे पहले शुभारंभ कैंटोमेंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित ने किया। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि रविवार को एसएस कॉलेज व क्राउन वारियर्स के बीच मैच खेला जाएगा। संवाद
00
रॉयल्स चैलेंजर्स को हराकर टाइटंस ने जीता उद्घाटन मैच



निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर निगोही प्रीमियर लीग के दसवें सीजन का शनिवार को आगाज हो गया। उद्घाटन मैच में निगोही टाइटंस की टीम ने निगोही रॉयल्स चैलेंजर्स को हरा दिया।



रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान नदीम खां ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 206 रन का लक्ष्य रखा। रुद्र सिंह ने 57, रमीज ने 46 , सुधीर ने 34 और रवि ने 29 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स की तरफ से असद अंसारी ने चार और सोहराब ने दो विकेट हासिल किए।



जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी रॉयल चैलेंजर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 15 ओवर में मात्र 74 रन पर सिमट गई। इस टीम के सोहराब ने 40 और आतिफ ने 14 रन बनाए। टाइटंस की तरफ से युनुस और सुधीर ने चार-चार विकेट लिए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सुधीर सिंह को मैन आफ द मैच चुना गया।



इससे पूर्व, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने फीता काटकर क्रिकेट लीग का शुभारंभ करके दाेनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के दौरान नदीम रजा, राजेश सिंह, जीशान रजा, शाहिद हुसैन, परवेज, अजीम खां आदि मौजूद रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें