फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूसरी किस्त जारी होने से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का रुका काम शुरू

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहा क्रिटिकल केयर ब्लॉक। संवाद - फोटो : मेडिकल कॉलेज में मारपीट में घायल युवक का चल रहा इलाज।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए दूसरी किस्त जारी हो गई है। इससे रुका हुआ निर्माण फिर से शुरू हो गया है। इसका संचालन शुरू होने से गंभीर रोगों की जांच व प्राथमिक इलाज की सुविधा मिलेगी। रोगियों को हायर सेंटर के लिए रेफर नहीं किया जाएगा। संभावना है कि छह-सात माह में ब्लॉक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम करीब डेढ़ साल से चल रहा है। करीब 80-90 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। बचा काम पूरा होते ही संचालन शुरू होने से गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रस्तावित क्रिटिकल केयर ब्लॉक में 50 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें बेड आईसीयू सुविधा से लैस होंगे।
यहां ऑपरेशन थियेटर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सेंट्रल पाइप लाइन से मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। लेबर रूम सहित कई सुविधाएं भी मरीजों को मिल सकेंगी। यह ब्लॉक मेडिकल काॅलेज से पूरी तरह से अलग होगा।
विज्ञापन



ये होंगी सुविधाएं
- क्रिटिकल केयर ब्लॉक में हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारी, हेड इंजरी, गंभीर चोट, सर्जरी सहित अन्य गंभीर रोगों का उपचार किया जाएगा। आपात स्थिति में सर्जरी और प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यूनिट में ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड सहित 24 घंटे अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।



दूसरी किस्त जारी होने से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का कुछ समय से रुका काम शुरू हो गया है। तीसरी किस्त जारी होते ही बचा काम भी पूर्ण हो जाएगा। इसका संचालन शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें