फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे ट्रैक के किनारे पशुओं को रोकने के लिए बनाई जाएगी बाउंड्री वॉल

Thu, 09 Apr 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अप और डाउन की रेल लाइन पर आए दिन जानवरों के ट्रेनों की चपेट में आने के चलते रेल संचालन बाधित होने को गंभीरता से लिया गया है। रेलवे ने मुख्य लाइन पर बाउंड्री वॉल बनाने की तैयारी शुरू की है। हादसे वाले स्थलों को रेलवे ने चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शाहबाद से लेकर हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। सबसे ज्यादा मीरानपुर कटरा और रोजा के बीच गोवंश के ट्रेन से कटने की वजह से रेल संचालन बाधित होता है। इसी मार्ग पर तमाम लोग भी अपनी जान गवां चुके हैं।
ऐसे में रेलवे ने पहले चरण में प्रमुख स्टेशनों पर कार्य होगा। पहले चरण में गाजियाबाद से रोजा तक बाउंड्री वॉल बनाई जागएी। 393 किमी रेलवे लाइन में शाहजहांपुर समेत कई स्टेशनों की रेल लाइन को कवर करने की तैयारी है। इसके लिए रेलवे के अफसरों ने लाइन को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। उद्देश्य है कि हाईस्पीड ट्रेन चलने पर पशु या इंसान गाड़ी के सामने नहीं आएं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि अभी मुख्य लाइनों को चिह्नित किया गया है। इसमें मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर शामिल हैं।
विज्ञापन


पुरानी ईंटों से बन रही नई दीवार
रेलवे स्टेशन के मालगोदाम की तरफ निर्माण कार्य के दौरान पुरानी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। इसे लेकर लोगों ने मंडल रेल प्रबंधक से शिकायत की है। मालगोदाम की तरफ चहारदीवारी और प्लेटफाॅर्म निर्माण का कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने मनमानी करते हुए पुरानी ईंटों से नई दीवारें बनाना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें