शाहजहांपुर। सुबह हल्के बादल रहने से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से अधिक का उछाल आया है। दिन में तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मौसम खुला रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से पांच किमी प्रति घंटा अधिक रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 28 मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके असर से मौसम खुला रहेगा। तेज हवा के साथ तापमान में वृद्धि होगी।