फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरआन मुकम्मल होने पर रोशनी से जगमगाई टाउन हॉल वाली मस्जिद, इमाम को तोहफें दिए

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रमजान के मौके पर कुरआन मुकम्मल होने पर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजी टाउन हॉल ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रमजान-उल-मुबारक की दसवीं तरावीह में सोमवार शाम को टाउन हॉल वाली मस्जिद में कुरआन मुकम्मल हो गया। कुरआन सुनाने वाले हाफिज मोहम्मद खालिद रजा नूरी की गुलपोशी कर तोहफे व नजराना दिया गया। इस दौरान मस्जिद को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को मस्जिद व आसपास का इलाका बिजली की रोशनी से जगमगा उठा। इशा की नमाज में कुरआन मुकम्मल होने के बाद शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने रमजान की फजीलत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमजान वह महीना है, जिसमें अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों की बारिश करता है। उन्होंने मस्जिद के इमाम मोहम्मद खालिद रजा नूरी को दसवीं तरावीह में कुरआन सुनाकर मुकम्मल करने पर मुबारकबाद दी। मंजरी ने गरीबों की मदद करने पर भी जोर दिया। इस बीच सभी ने उन्हें तोहफें दिए।
कार्यक्रम में मौलाना अनीस रजा अतहर, हाफिज इमरान, हाफिज अतीक, मौलाना फुरकान, हाफिज इश्तियाक, इदरीस खां, मोहम्मद नईम, सलीम, नन्हे खां, आमिर, मोहम्मद आबिद हुसैन और सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां आदि मौजूद थे। आखिर में मस्जिद के सदर कासिम रजा ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें