फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मां कालरात्रि का पूजन कर सुख-समृद्धि के लिए की कामना

Tue, 16 Apr 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन माता रानी के कालरात्रि स्वरूप का पूजन और अर्चन घरों व मंदिरों में किया गया। इस दौरान मां कालरात्रि से परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की गई।
विज्ञापन

सोमवार को खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर, विसरात में काली माता मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तड़के से ही श्रद्धालुओं को मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गए और देर शाम तक यह सिलसिला चला। टाउनहाल स्थित नौ देवी मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौक में फूलमती मंदिर, दुर्गा माता मंदिर में भी श्रद्धालु देवी मां के दर्शन और पूजन को पहुंचे तथा आरती में हिस्सा लिया।
नवरात्र पर नौ दिनों तक उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने घर में सजाई गई माता की चौकी का पूजन किया। स्थापित घट के साथ बोए गए जौं को पानी से सींचा। अज्ञारी डाली और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें