फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मृत गाय को दफन कराने में मदद नहीं मिलने पर विधायक और भाजपा को कहे अपशब्द

Tue, 16 Apr 2024 05:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। भाजपा नेता और विधायक के खिलाफ अपशब्द कहते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला आतिशबाजान निवासी दिव्यांश मिश्रा की गाय की रविवार की रात मौत हो गई। बताते हैं कि उसने मृत गाय के शव को दफन कराने के लिए गोरक्षकों समेत विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस को कॉल की। रात होने की वजह से उसे कहीं से मदद नहीं मिल सकी। इससे नाराज दिव्यांशु मिश्रा और सौरभ यादव ने मृत गाय के साथ वीडियो बनाया। इसमें भाजपा सरकार, गोरक्षक संघ के पदाधिकारियों व विधायक का नाम लेते हुए अपशब्द कहे। देर रात वीडियो वायरल हो गया।
लोगों ने शाहजहांपुर पुलिस के एक्स एकाउंट पर वीडियो को टैग कर कार्रवाई की मांग की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण त्यागी और पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. वीरेश गौड़ से गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद खुदागंज रोड किनारे जेसीबी से शव को दफन करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ एसआई इतेश तोमर ने पशु क्रूरता अधिनियम व सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 के तहत केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दिव्यांशु के पास 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।

-मेरे पास बहुत से लोगों की कॉल आती है। उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान भी कराते हैं। दिव्यांशु ने पालतू गाय की मौत की जानकारी दी थी। वह काफी ज्यादा अवसादग्रस्त था।
डॉ.वीर विक्रम सिंह प्रिंस, विधायक-कटरा

-रात में वायरल वीडियो को हमने भी देखा था। कस्बे में नहीं होने के कारण हम नहीं पहुंच पाए थे। गोरक्षक अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते हैं। अजीत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष-राष्ट्रीय गोरक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें