फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को शराब बांटे गाड़ी समेत दो लोग पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर। थाना क्षेत्र के गांव बरीखास में शनिवार रात शराब बांटते हुए एक वाहन समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने गाड़ी से दो पेटी शराब बरामद की है। गाड़ी पर सपा प्रत्याशी के पोस्टर लगे हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात दो वाहन बरीखास गांव में पहुंच। इस बीच गांव के एक भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों सपा नेता है। इसमें एक मदनापुर और दूसरा जलालाबाद का रहने वाला है। गाड़ी सेे दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। हर पेटी से 25-25 पौव्वे मिले है। सूचना के बाद भाजपा के नेता थाने में पहुंच गए। उन्होंने पकड़े गए सपा नेताओं को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर थाना प्रभारी से नाराजगी जताई। जिस पर थाना प्रभारी और भाजपा कार्यकर्ता में नोकझोंक हो गई। भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि गांव में 2 गाड़ियों से शराब बांटी जा रही थी जिसमें एक चली गई। बरामद गाड़ी सेचुनाव प्रचार की सामग्री बरामद हुई है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें अभी मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें