फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वन स्टाॅप सेंटर में खिड़की के शीशे सही कराए, सफाई भी हुई

Sat, 25 Jan 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वन स्टॉप सेंटर में खिड़की के टूटे शीशे सही करा दिए गए। साथ ही सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह के निरीक्षण में अव्यवस्था मिली थी। उनकी नाराजगी के बाद यह कार्य कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को वन स्टाॅप सेंटर से छह लड़कियां भाग गई थीं। उन्हें कांट पुलिस ने बस से तलाश कर आश्रय स्थल में भेजा था। लापरवाही सामने आने के बाद महिला इंस्पेक्टर समेत नौ लोगाें का स्पष्टीकरण तलब किया। बृहस्पतिवार को सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने निरीक्षण करने पर कमरों की खिड़की के शीशे टूटे मिले थे। गंदगी भी काफी ज्यादा मिली थी।
सीडीओ की नाराजगी के बाद शुक्रवार को कार्य शुरू कराया। टूटे खिड़की के शीशे सही कराए गए हैं। रजाई और गद्दों को भी बदला गया। इसी तरह सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त कराई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने बताया कि कार्य को शुरू करा दिया है। शनिवार को संबंधित का स्पष्टीकरण आने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें