फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतहाशा बिजली कटौती से  व्यापार संगठनों में उबाल

Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
बेतहाशा बिजली कटौती से  व्यापार संगठनों में उबाल - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
कोयला सप्लाई में रुकावट से बिजली उत्पादन में आई गिरावट के कारण शहरी क्षेत्र में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती को लेकर बुधवार को व्यापार संगठनों में उबाल आ गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज कराया। उधर, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने तमाम व्यापारियों के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय जाकर धरना दिया और एसई आरके अग्रवाल को ज्ञापन देकर वार्ता की। 
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में अभाउ व्यापार मंडल के प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अनवार खां ने कहा कि चरमराई बिजली व्यवस्था नगरवासियों के लिए काल बनती जा रही है। रात में बिजली कटौती का सबसे बुरा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। दूसरी ओर लोग संक्रामक बुखार की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन न तो गंदगी के निस्तारण की व्यवस्था कर रहा है और न ही नियमित फॉगिंग कराई जा रही है। 
ज्ञापन में आपात बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने, शहर में सफाई व्यवस्था को प्र्रभावी बनाने, बुखार पीड़ितों के लिए विशेष कैंप लगाकर दवाएं वितरित कराने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में योगेश वाजपेयी, देवेश गुप्ता, पंकज वम्रा, इलियास कुरैशी, कौशल वर्मा, दिलशाद, लता तिवारी, अकील खां, संजय राठौर, दिनेशा कनोजियया, सतीश शर्मा, डॉ. विनोद कुमार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता ने जिले की विभिन्न तहसीलों और ब्लॉकों से आए व्यापारियों के साथ डीजीएम दफ्तर में धरना दिया। बाद में अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर छह घंटे की नियमित कटौती के बावजूद हो रही आपात कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की। एसई अग्रवाल ने बिजली उत्पादन में आई कमी का हवाला देते हुए आश्वस्त किया कि 20 अक्तूबर के बाद जिले को रोजाना 22 घंटे बिजली मिलने लगेगी। 
इस मौके पर एसई को दिए ज्ञापन में शहरी यातायात में बाधक बनने वाले बिजली पोल हटाकर किनारे लगाए जाने, जर्जर हो चुके लोहे के पोल बदले जाने, विजिलेंस टीम के छापों के वक्त विभागीय अभियंता मौजूद रखे जाने आदि मांगें की गई हैं। धरना-प्रदर्शन में मंडल प्रभारी मोहित गुप्ता, जिला महामंत्री अनुज गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित गुप्ता, पुनीत रस्तोगी, शहजाद खां, आकाश गुप्ता, ओम गुप्ता, नौशाद अली, जुगुल किशोर शुक्ला, फरीद अंसारी, राघवेंद्र सिंह, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बिजली कटौती पर व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा
मीरानपुर कटरा। नगर की लचर बिजली व्यवस्था को लेकर बुधवार को व्यापारियों ने जिलाधिकारी सहित अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंप बिजली सप्लाई  सुचारू रूप से ना मिलने पर आंदोलन की धमकी दी।
इस समय नगर में बिजली की अव्यवस्था को लेकर हाय तौबा मची हुई है । 24 घंटे में बमुश्किल 10 घंटे भी बिजली मिल जाए तो बड़ी बात है। इस गर्मी में पूरे पूरे दिन की कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है । वहीं  रात में भी बिजली मिलेगी भी या नहीं इसकी भी कोई गारंटी नहीं। जिस कारण बिजली चलित यंत्र शोपीस बनकर रह गए हैं। इसी को लेकर बुधवार को नगर के व्यापारियों ने जिलाधिकारी राम गणेश से मिलकर वार्ता कर बिजली व्यवस्था सुधार करने की मांग की है। उसके बाद अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल से मिले। एक सप्ताह में बिजली में सुधार ना होने पर आंदोलन की धमकी दी। इस मौके पर सज्जन खान, फरीद अंसारी, सचिन गुप्ता, विनोद वर्मा, पारस गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें