धनगढ़ी (नेपाल)। सीमा से लगे कंचनपुर जिले के शुक्लाफांटा पार्क के तहत दो गांवों में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाते हुए कई एकड़ फसल को रौंदकर तहस-नहस कर दिया।
सीमा से लगे कंचनपुर जिले के शुक्लाफांटा नगर पालिका के वार्ड पांच गर्जमुनी व खजुवा गांव के वार्ड अध्यक्ष चक्र बहादुर खड़का ने बताया कि देर शाम शुक्लाफांटा पार्क से निकले जंगली हाथियों के झुंड ने करीब दो दर्जन खेतों में लगी धान की फसल को खाने के साथ ही कई एकड़ फसल को पैरों तले रौंदकर तहस-नहस कर दिया। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उधर, इसकी मिली सूचना के बाद सुदूर पश्चिम प्रदेश के उद्योग, पर्यटन, वन व वातावरण मंत्री रमेश धामी ने प्रदेश सभा सदस्य ओम विक्रम भाट के साथ हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का मौका मुआयना किया। मंत्री द्वारा सभी किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया गया है। संवाद