फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में रख दिया खाली पिंजड़ा, कैसे फंसेगा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव छापाबोझी के पास युवती पर हमला कर घायल करने वाले तेंदुए की तलाश के नाम पर वनकर्मी खानापूरी कर रहे हैं। जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए रखे गए पिंजड़े में बकरा, पड्डा आदि नहीं बांधा गया है। बड़ा सवाल है कि ऐसे में तेंदुआ पिंजड़े में कैसे घुसेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 18 मई को गांव छापाबोझी की इराज बानो गांव की ही एक अन्य युवती के साथ घास काटने गई थीं। इस दौरान तेंदुए ने इराज बानो को पंजा मारकर घायल कर दिया था। साथी युवती के शोर मचाने पर आसपास खेतों से तमाम लोग आ गए थे। शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भाग निकला था।
गांव के लोगों ने तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़े जाने की मांग की थी लेकिन वनकर्मी चुप्पी साधे बैठे रहे। बाद में डीएफओ ने मौका मुआयना कर वनकर्मियों की कड़ी फटकार लगाई थी, तब जाकर पिंजड़ा मंगवाया गया था और इंफ्रारेड कैमरे लगवाए गए थे।
विज्ञापन

वनकर्मियों की लापरवाही का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जंगल में लगाए गए पिंजड़े में कोई शिकार नहीं बांधा गया है। खाली पिंजड़े में तेंदुआ क्या करने आएगा? यह बड़ा सवाल है। वनकर्मियों की लीपापोती से गांव के लोग बेहद नाराज हैं। लोगों ने पिंजड़े में शिकार बांधे जाने और तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाने की मांग की है।
घायल इराज बानो के परिवार को नहीं मिली मदद
खुटार। तेंदुए के हमले में घायल इराज बानो को इलाज के लिए मदद देने की बात वन विभाग के अधिकारियों ने कही थी, लेकिन अभी तक परिवार के लोगों को टरकाया जा रहा है।
इराज बानो के पिता जमालुद्दीन ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों के बताए सारे कागजात वह वनकर्मियों को दे चुके हैं। दामाद अफजल सहायता के लिए भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिल सकी है। वन विभाग के कर्मचारी कागजों में कोई न कोई कमी बताते हुए उनके दामाद को बार बार सीएमओ ऑफिस में भेज देते हैं। ऐसे में पुत्री के इलाज के अलावा भागदौड़ में भी खर्चा करना पड़ रहा है। एक जून को भी अफजल ने सीएमओ ऑफिस जाकर कागजी कार्रवाई पूरी की, लेकिन दो जून को वनकर्मियों ने फिर से कागजों में कमी बताते हुए टरका दिया।
विभागीय कर्मी लगातार कांबिंग कर रहे हैं। जल्द ही तेंदुए की लोकेशन को ट्रेस कर लिया जाएगा। साथ ही इराज बानो को भी जल्द ही मदद मिलेगी। सभी दस्तावेज उच्चाधिकारियों को भेज दिए गए हैं। - डीएस यादव, रेंजर, खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें