फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजड़ा लगाकर अब बाघ का कर रहे इंतजार

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा-क्षेत्र के गांव नगला मधा में बाघ को पकडने के लिए गन्ने के खेत में पिंजड़ा लगाया है। ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। क्षेत्र के गांव नगला मधा के जंगल में बाघ की लगातार चहलकदमी के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बाघ को पकड़ने के लिए गन्ने के खेत में पिंजड़ा लगा दिया। अब उसके पिंजड़े में आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव नगला इब्राहिम में विगत तीन सप्ताह पूर्व पगचिन्ह मिलने पर वन विभाग ने खेतों में कैमरे लगाकर बाघ की निगरानी शुरू की थी। उसके बाद से बाघ की तस्वीरें लगातार कैमरों में कैद होती रही। एक सप्ताह पूर्व बाघ ने गाय पर हमला करके उसे मार दिया था। इसके बाद पीलीभीत से आई डब्ल्यूटीआई की टीम ने गांव नगला मधा में डेरा डालकर बाघ पर नजर रखनी शुरू कर दी। शुक्रवार को वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गांव नगला मधा निवासी जयवीर सिंह के गन्ने के खेत मे पिंजड़ा लगा दिया। पिंजड़े के अंदर एक पड्डे को बांधा गया है। उम्मीद है कि पड्डे के शिकार के लिए बाघ पिंजड़े में आएगा और कैद हो जाएगा। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक कमलेश कुमार, एसडीओ महेंद्र नरायण सिंह, डीएफओ आदर्श कुमार, थाना कटरा प्रभारी हरपाल सिंह बालियान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें